Board Exam Preparation Tips: 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स की कैसे करें तैयारी, ये हैं 90% मार्क्स लाने के Tricks

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2022, 04:55 PM IST

Board Exam Preparation Tips & Strategy in Hindi: यदि आप भी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से अपनी कमर कस लें। यहां हम आपको एग्जाम की तैयारी के कुछ शानदार टिप्स बताएंगे। इस तरह आप अपने परीक्षा की तैयारी कर 90 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह परीक्षा के लिए आपकी पढ़ाई का टाइम टेबल बनाने में मदद करेगा।

Board Exam Preparation Tips & Strategy in Hindi: बोर्ड परीक्षा में अब गिनती के दिन बाकी हैं, ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि अभी से अपनी कमर कस लें। बोर्ड परीक्षा को लेकर सबके मन में एक ही बात होती है कि, हमें कैसे भी परीक्षा में टॉप करना है। (CBSE BOARD EXAM DATE SHEET) हर छात्र चाहता है कि बोर्ड परीक्षा में वह अव्वल आए और इसके लिए जमकर मेहनत भी करते हैं। हर साल लगभग 10 लाख छात्र सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि पिछले साल 78.84% प्रतिशत बच्चों के मार्क्स 40 प्रतिशत से भी कम आए थे।आप इस लिस्ट का हिस्सा न बनें इसके लिए आपको पूरी मेहनत औ लगन के साथ अभी से बोर्ड की तैयारी शुरू कर दें। (CBSE DATE SHEET 2023) ऐसे में यहां हम आपको बोर्ड एग्जाम की तैयारी के कुछ शानदार टिप्स बताने जा रहे हैं, इस प्रकार तैयारी कर आप परीक्षा में 90 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर सकते हैं।

Board Exam Tips & Tricks

बोर्ड एग्जाम की तैयारी कैसे करें

अभी से तेज कर दें अपनी तैयारी

यदि आप बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर मार्क्स लाना चाहते हैं, तो अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें, बता दें अभी बोर्ड परीक्षा में करीब 2 महीने का समय है। 60 दिनों में आप परीक्षा की तैयारी अच्छी कर सकते हैं।

कम से कम 4 घंटे जरूर पढ़ें

दिन में कम से कम 2 घंटे जरूर पढ़े । हर विषय की तैयारी अच्‍छे से करें। (CBSE DATE SHEET CLASS 10) यह इस चीज पर भी निर्भर करता है कि आपके पास विषय क्या है, आपको कोई विषय कितनी जल्दी समझ आता है या आप उसे कितना जल्दी याद कर लेते हैं, इस हिसाब से अपने पढ़ने के घंटे चुने।

End of Feed