BITSAT 2026 Registration : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने अपने इंटीग्रेटेड फर्स्ट-डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होने वाली एंट्रेंस परीक्षा BITSAT 2026 के लिए आज यानी 15 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। आज से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। ऐसे में जो छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, वे इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल से लॉगिन कर सकते हैं।
BITSAT 2026 Registration
बताते चलें कि पेपर कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट के तौर पर दो सेशन में होगा, जिसमें कैंडिडेट्स को एक या फिर दोनों सेशन में शामिल होने का ऑप्शन मिलेगा। इंस्टीट्यूट ने एग्जाम के लिए पूरा कैलेंडर भी जारी कर दिया है, जिसमें छात्रों को रजिस्ट्रेशन, एग्जाम, स्कोर सबमिशन और काउंसलिंग की जरूरी तारीखों के बारे में बताया गया है।
छात्र कैसे कर सकते हैं अप्लाई ?
- सबसे पहले छात्र BITS की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट https://www.bits-pilani.ac.in/ पर जाएं।
- अब BITSAT 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक वैलिड ईमेल ID और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
- पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स भरें।
- पसंदीदा एग्जाम सेशन चुनें।
- एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।
- इतना करने के बाद अब सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
BITSAT 2026 के लिये क्या है योग्यता ?
उम्मीदवारों ने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं या फिर इसके बराबरी की कक्षा पास की हो।
फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स में कम से कम 75 प्रतिशत नंबर्स प्राप्त किए हों, जिसमें हर सब्जेक्ट में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर हों।
अंग्रेजी में दक्षता भी जरूरी है।
परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम क्या है?
परीक्षा में कुल 130 सवाल होंगे, और सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, इंग्लिश प्रोफिशिएंसी और लॉजिकल रीजनिंग जैसे अलग-अलग विषयों से होंगे।
