Bihar UGMAC Round 3 Counselling Result 2026 Date: बिहार अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 अक्टूबर, 2026 को घोषित (Bihar UGMAC Round 3 Result 2026) किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकेंगे। यहां उम्मीदवार की रैंक, पसंद और सीट की उपलब्धता के आधार पर उन्हें अलॉट किया गया प्रोविजनल कॉलेज और कोर्स की जानकारी होगी।
Bihar UGMAC Round 3 Result 2026 Date: ऐसे चेक कर सकेंगे बिहार यूजीएमएसी राउंड 3 का रिजल्ट
Bihar UGMAC Round 3 Result 2026: एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन
बता दें बिहार UGMAC काउंसलिंग बिहार में NEET UG के जरिए एमबीबीएस और बीडीएस जैसे मेडिकल कोर्स में दाखिला देने के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश पाने का अवसर मिलता है। इस प्रक्रिया का संचालन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) करता है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए बिहार यूजीएमएसी राउंड 3 प्रोविजनल रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Bihar UGMAC Round 3 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें बिहार यूजीएमएसी राउंड 3 काउंसलिंग का रिजल्ट
- सबसे पहले bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UGMAC 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहां राउंड 3 प्रोविजनल सीक अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर जाएं।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- अलॉटमेंट रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप परे सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, mcc.nic.in पर करें पंजीकरण, 21 अक्टूबर तक मौका
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
बिहार यूजीएमएसी काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने के जिन उम्मीदवारों को सीट मिलती है, वह अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें और बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करलें। साथ ही तय समय-सीमा के अंदर समबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरा कर लें।
