खुशखबरी! बिहार के इन 213 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देखें अपने इलाके की लिस्ट

New Degree Colleges In Bihar, Bihar Degree College List: बिहार के छात्रों व अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में सात निश्चय 3 के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के तहत 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक जिले में कम से कम एक डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने ट्वीट कर दी है। यहां आप जान सकते हैं कि किन 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलेंगे।

New Degree Colleges In Bihar, Bihar Degree College List: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में सात निश्चय 3 के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो। सरकार का लक्ष्य है कि 2026-27 तक हर जिले में कम से कम एक डिग्री कॉलेज की स्थापना हो जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े। इसके अलावा कई स्थानों पर पहले से संचालित कॉलेजों को मॉडल डिग्री कॉलेज और आदर्श कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अभी भी राज्य के सभी 534 प्रखण्डों में से 213 प्रखण्डों में कोई भी अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं हैं। इस क्रम में हमलोगों ने प्रथम चरण में ऐसे सभी 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने तथा जुलाई 2026 तक पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

New Degree Colleges In Bihar, Bihar Degree College List

New Degree Colleges In Bihar: बिहार के इन 213 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज

राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके तहत कुल 55 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है। इन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के उन्नयन के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की जा रही है। इन संस्थानों के पुराने अनुभवी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से विमर्श एवं उनका सुझाव प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

End of Feed