Bihar STET 2026: आज से शुरू बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन, bsebstet.org से आसान स्टेप में करें आवेदन, देखें एप्लीकेशन फीस और योग्यता

Bihar STET 2026: बिहार बोर्ड द्वारा एसटीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित समय सीमा में रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Bihar STET 2026: अगर आप भी बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Bihar STET 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में बीएसईबी द्वारा 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया था कि समिति द्वारा 17 अगस्त 2026 से बिहार एसटीईटी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org और biharboardonline.com से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती है। बस उन्हें एक वैध मोबाइल नंबर और एक्टिव ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी, जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।

Bihar STET 2026

Bihar STET 2026 (Photo - AI)

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

Bihar STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन तक आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

End of Feed