Bihar School Winter Vacation Dates 2025: नवंबर का महीना गुजरते ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब जल्दी सुबह और शाम तक कोहरे की चादर देखने को मिलने लगी है। ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए ये मौसम खासा मुश्किलें लेकर आता है। सर्दी बढ़ते ही विंटर वेकेशन की भी तैयारियां होने लगती हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि बिहार में स्कूलों की छुट्टियां (Bihar Mein winter Vacation) कब से हैं और राज्य में विंटर वेकेशन के मौके पर स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे।
Winter Vacation in Bihar Schools (Canva)
बिहार में शीतकालीन अवकाश (Bihar Winter Vacation 2025)
बिहार में मौसम की बात करें तो राज्य के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, भागलपुर, अगवानपुर और कटिहार को छोड़कर पटना समेत सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं औरंगाबाद में 13 डिग्री सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।पिछले साल बढ़ती ठंड को देखते हुए क्लास 1 से लेकर 8वीं तक की छुट्टियां इस साल जनवरी के महीने में 11 तारीख तक बढ़ा दी गई थीं।
बिहार में कब पड़ेगी सर्दी की छुट्टियां (Bihar School Holiday list 2026)
आने वाले 2025-2026 विंटर ब्रेक के लिए, स्टूडेंट्स को 7 दिन की छुट्टियां दी जा सकती हैं, जिसमें क्रिसमस और गुरु गोबिंद सिंह जयंती शामिल हैं। बिहार सरकार समय के करीब खास तारीखों की घोषणा करेगी। अभी तक इन तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है मगर बीते सालों के आंकड़ों पर नडर डालें तो सरकार ने विंटर वेकेशन की घोषणा 26 दिसंबर से 6 जनवरी तक की थी।
मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से राज्य में तापमान के फिर से गिरने की संभावना है, जिसके चलते ठंड में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो जाएगी। सोमवार से प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। वहीं कुछ शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच जाएगा।
Winter vacation in Patna 2025
बताते चलें कि बिहार सरकार ने अभी तक 2026 विंटर वेकेशन का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है मगर आमतौर पर साल के अंत तक इसकी घोषणा कर दी जाती है। पहले बिहार के स्कूलों में दिसंबर के आखिर और जनवरी की शुरुआत तक विंटर ब्रेक्स होते थे। अगर पिछले सालों के शेड्यूल पर नजर डालें तो आपको 2025-26 सेशन के विंटर वेकेशन की घोषणा साल के अंत तक कर दी जाएगी।
