बिहार में बदला स्कूलों का समय, कितने बजे लगेंगी क्लासेज, जानें कैसा है नया टाइमटेबल

बिहार में स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। नए शेड्यूल के तहत बिहार के सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 बजे शुरू होंगे, जिसमें 30 मिनट की प्रार्थना और सुबह की सभा होगी। वहीं दोपहर 12:20 बजे स्कूल खत्म हो जाएगा। लेकिन शिक्षक दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल परिसर में ही रहेंगे। ये बदला हुआ टाइम-टेबल कई जिलों में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पहले के निर्देशों (मेमो नंबर 664, दिनांक 4 अप्रैल, 2025) के अनुसार जारी किया गया है। Bihar New School Time, Bihar School Time Changed

Bihar School Timing Changed: बढ़ती गर्मी को देखते हुए और बच्चों की सेहत के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी 80,000 सरकारी स्कूलों में स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है। अब सभी बच्चों की शिफ्ट सुबह लगाई जाएगी और ये फैसला 6 अप्रैल से लागू भी कर दिया जाएगा। बच्चों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके, इसलिये शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है। पढ़ाई का आखिरी घंटा व्यवस्थित शैक्षणिक काम के साथ खत्म होगा, जिसके बाद छात्रों को छुट्टी दे दी जाएगी। शिक्षक स्कूल के दिन के बाकी बचे 10 मिनट का इस्तेमाल हेडमास्टर की देखरेख में पाठों की समीक्षा करने, होमवर्क जांचने और अगले दिन की योजना बनाने के लिए करेंगे।

Bihar School Timetable change

Bihar School Timetable change

बिहार में बदल गई स्कूलों की टाइमिंग

End of Feed