Patna School Closed till 8th Class : बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। राजधानी में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 8वीं कक्षा तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश 26 दिसंबर तक रहेगा। इसके साथ ही उच्च कक्षाओं के लिए विद्यालय संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटना जिले में कक्षा आठवीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन क्रिसमस के बाद तक स्थगित रहेगा।
patna school
सर्द हवा से तापमान में हुई गिरावट Bihar School Closed News
प्रशासन का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
8वीं तक बंद रहेंगी क्लासेज Patna School Closed
आदेश में यह भी कहा गया है कि कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं का संचालन अब सुबह जल्दी शुरू नहीं होगा। आदेश में कहा गया है कि इन कक्षाओं के लिए विद्यालय समय सुबह 10 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि छात्रों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश
जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस अवधि में कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाएं जारी रखी जा सकेंगी।
