Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। आज सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिखने वाले सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना होगा।
Bihar Police Admit Card 2026 (Photo- AI)
कितनों पदों के लिए आयोजित हो रही परीक्षा
सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को 993 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG 2026: अफवाहें फैलाने वालों की खैर नहीं! NTA डीजी दी गड़बड़ी करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1 - बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना है।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 4 - सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Study in India Portal: भारत को ग्लोबल एजुकेशन हब बनाने की शिक्षा मंत्रालय की बड़ी पहल, विदेशी छात्रों के लिए 8000 से अधिक कोर्सेज
किस दिन होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की परीक्षा?
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा में एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को 10 से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना है ताकि आगे की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके और उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो पाएं।
