Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार में खाली बची मेडिकल सीटों के लिए आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, बिना देर किए उठाएं लाभ

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार में खाली बची एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इन कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिला पाने का सपना देख रहे NEET 2026 परीक्षार्थियों के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। जिन अभी को अभी तक एमबीबीएस (MBBS) या बीडीएस (BDS) सीटों पर प्रवेश नहीं मिला पाया था, यह उनके लिए एक शानदार अवसर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा राज्य के मेडिकल संस्थानों में बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए विशेष मॉप-अप या स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया का आगाज कर दिया गया है। इसके तहत आज से योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस चरण में सीटें सीमित हैं लेकिन एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह इंतजार न करें और तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Bihar NEET UG Counselling 2026

Bihar NEET UG Counselling 2026 (Photo -AI/Newsroom Verified)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC GD Constable 2026 फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जारी

आवेदन प्रक्रिया और मुख्य तिथियां

बिहार नीट यूजी काउंसलिंग के इस विशेष चरण में भाग लेने वाले छात्रों को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रक्रिया पूरी करनी है। काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत आज से छात्र अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपने पसंदीदा कॉलेजों व कोर्सेज के विकल्प भर सकते हैं। लेकिन उम्मीदवार तकनीकी समस्याओं या सर्वर डाउन होने की अंतिम समय की बाधाओं से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

End of Feed