Bihar Medical PG Seats: बिहार में मेडिकल पीजी की सीटें बढ़कर हुईं 204, 22 जिलों में बहाल हुई सुविधा

Bihar Adds Neet Pg seats: बिहार के 22 जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के प्रशिक्षण के ज्यादा मौके रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये विस्तार बिहार में मौजूद 3,000 से ज्यादा MBBS सीटों को और बेहतर तरीके से पूरा करेगा।

Bihar Medical PG Seats increased: बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में पीजी संख्या बढ़कर 204 हो गई है। 22 जिलों में ये सुविधा बहाल की गई है, जिसमें एक नया जिला मधेपुरा भी शामिल है। पहले राज्य के 21 जिलों में मेडिकल पीजी की पढ़ाई को स्वीकृति मिली थी। मगर इसमे अब 12 सीटें और जुड़ गई हैं। इससे राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी। बता दें कि पीजी की कुल सीटों में 50 प्रतिशत बिहार के मेडिकल कॉलेजों से पास विद्यार्थियों के लिए रिजर्व रखी जाएंगी। विभाग राज्य के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें उपलब्ध करवाने की तैयारी में है।

Bihar PG Medical Seats

Bihar PG Medical Seats

बिहार में बढ़ी मेडिकल सीटें (Neet PG Seats in Bihar)

बताते चलें कि बिहार में 35 जिला अस्पताल हैं और राज्य के 10 मेडिकल कॉलेजों में 9 संस्थानों में पीजी सीटों की स्वीकृति मिली हुई है। दरभंगा मेडिकल कॉलेड में साइकेट्री की 2 सीटें बढ़ाई जा रही हैं। वहीं सीवान जिला अस्तपाल में ओबीजी में 2 सीटें, सारण मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसन में 2 और एनेस्थिसिया में 2 सीटें और मधेपुरा जिला अस्तपाल में ओबीजी में 4 सीटें बढ़ाई गई हैं।

End of Feed