Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026: न्यू ईयर को तोहफा!, बिहार में होमगार्ड क्लर्क की बंपर भर्ती

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026: बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (Bihar Home Guard Service Cadre) के अंतर्गत अधिनायक लिपिक (Havildar Clerk) के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है! इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026: नववर्ष 2026 के पहले दिन बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (Bihar Home Guard Service Cadre) के अंतर्गत अधिनायक लिपिक (Havildar Clerk) के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। वैसे सभी अभ्यर्थी जो बिहार गृह रक्षा वाहिनी के अंतर्गत अधिनायक लिपिक (Adhinayak Lipic) के पद पर सरकारी सेवा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें चयन प्रक्रिया लिखित प्रतियोगिता परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता दिनांक 01 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए। समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य जांच लें। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कुल पदों की संख्या 64 है।

End of Feed