Bihar DLRS Result 2023, Bihar DLRS Score Card 2023: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कानूनगो और क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (Bihar DLRS Result 2023) जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नबंर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Bihar DLRS Result 2023
Bihar DLRS Sarkari Result 2023: अगस्त में हुई थी परीक्षा
बिहार में कानूनगो और क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त से 17 अगस्त तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 13 सितंबर को जारी की गई थी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद अब रिजल्ट की घोषणा भी कर दी गई है।
Bihar DLRS Score Card 2023: दस्तावेज सत्यापन की डेट
इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। जारी सूचना के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर और 3 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download Bihar DLRS Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- फिर लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में जाएं और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar DLRS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10101 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अमीन के 8244 पद, कानूनगो के 758 पद, लिपिक यानी क्लर्क के 744 पद और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 355 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।
