Bihar DELED Result 2022: बिहार डीएलएड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही डिप्लोमा इन ऐलिमेंट्री एजुकेशन का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हाल ही में बीएसईबी ने डीएलएड परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 24 सितंबर 2022 शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था।
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022
बिहार डीएलएड परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक किया गया था, इसके लिए लाखों का संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई थी, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजकर 30 मनिनट से 2:30 तक निर्धारित थी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजे से 6:30 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी, इसमें कुल 150 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे।
डीएलएड कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला
इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार बिहार के डीएलएड कॉलेजों में डिप्लोमा इन ऐलिमेंट्री एजुकेशन दाखिले के लिए पात्र माने जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Bihar DELED Result 2022, ऐसे करें चेक
- Bihar DELED की आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar DELED Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्य व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
बिहार डीएलएड परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। इसमें 54 सरकारी कॉलेज और 252 कॉलेज गैर सरकारी हैं। इसके लिए कुल 30,700 सीटों पर नामांकन होगा।
