Bihar DElEd Admit Card 2024: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, जानें कब होगा एग्जाम

Bihar DElEd Admission Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से Bihar DElEd Exam 2024 का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। एडमिट कार्ड पाने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.com पर जाना होगा।

Bihar DElEd Admission Admit Card 2024: बिहार के सरकारी कॉलेजों में डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से Bihar DElEd Exam 2024 का एडमिट कार्ड कल यानी 23 मार्च 2024 को जारी हो जाएगा।

Bihar DElEd Admit Card

बिहार डीएलएड का एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों को 15 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से हॉल टिकट पा सकते हैं।

End of Feed