Bihar DElEd Admission 2026: बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के आधार पर राज्य के डीएलएड संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। सत्र 2026-28 में दाखिले के लिए Common Application Form (CAF) भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त 2026 कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे निर्धारित समय तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया BSEB के डीएलएड पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते अपना CAF पूरा कर लें।
बीएसईबी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, देखें पूरा शेड्यूल (Image - x.com/officialbseb)
जारी शेड्यूल के अनुसार, Bihar D.El.Ed Admission 2026-28 की पहली चयन सूची 27 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 27 अगस्त से 31 अगस्त तक कराया जाएगा। इसी दौरान अभ्यर्थियों को स्लाइड अप का विकल्प भी मिलेगा। जिन छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार सीट में बदलाव चाहिए, वे निर्धारित अवधि में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। संबंधित डीएलएड संस्थानों को भी पोर्टल पर सीट अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दूसरी और तीसरी चयन सूची की तारीख
पहली चयन प्रक्रिया के बाद दूसरी चयन सूची 5 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके आधार पर 5 से 8 सितंबर तक नामांकन होगा। इसी अवधि में स्लाइड अप की सुविधा भी दी जाएगी। संस्थानों को 9 सितंबर तक पोर्टल पर सीट अपडेट करनी होगी। इसके बाद तीसरी चयन सूची 12 सितंबर 2026 को आएगी। तीसरी सूची के आधार पर 12 से 15 सितंबर तक नामांकन और स्लाइड अप की प्रक्रिया चलेगी। संस्थानों द्वारा सीट अपडेट करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन, चयन सूची और नामांकन से जुड़ी हर तारीख पर नजर रखें। किसी भी चरण में निर्धारित समय निकल जाने के बाद मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: BPSC TRE 4 Notification: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
