बिहार दारोगा भर्ती को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, गांधी मैदान से लोक सेवक आवास का करेंगे घेराव

पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरेंगे। 10,789 सफल अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

बिहार की राजधानी पटना में दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर नजर आया। 1799 पदों के लिए आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के पास प्रदर्शन किया। पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरेंगे। 10,789 सफल अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से सुबह 11 बजे से होगी।

बिहार दारोगा भर्ती

बिहार दारोगा भर्ती

क्या है अभ्यर्थियों का आरोप

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले सात दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर और बिहार म्यूजियम होते हुए मुख्यमंत्री आवास यानी लोक सेवक आवास की ओर जाएंगे।

End of Feed