बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होने जा रहा है जारी, यहां से करें चेक
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होने जा रहा है जारी, यहां से करें चेक
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया। जबकि, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जारी करेगा
आधिकारिक सूचना के मुताबिक बिहार बोर्ड रिजल्ट मार्च या अप्रैल में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी शुरू हो चुकी है। जबकि, 10वीं परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से 12 मार्च तक चलेगी।
