Bihar Board Class 12th 2023 से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, बता दें, जो छात्र बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम देखना चाह रहे हैं उनके लिए बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2023 का परिणाम इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी इंटर परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड छात्र यहां से पासिंग मार्क्स व रिजल्ट देखने का तरीका देखें
बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम
बीएसईबी ने आधिकारिक तौर पर बिहार कक्षा 12वीं के परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह भी सच है कि रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड समय व दिन की जानकारी देता है।
बिहार बोर्ड के पिछले साल का डेटा
सबसे पहले यह जान लें कि पिछले साल बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया गया था, जबकि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया गया था, और इस बार बिहार बोर्ड 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया है, यही कारण है इस बार भी 16 मार्च के आसपास BSEB Inter result 2023 जारी किया जा सकता है।
वैसे कल 14 मार्च को एक वायरल खबर आई थी कि जिसमें कहा गया था कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दिनांक 16 मार्च को जारी किया जाएगा, लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने तुरंत से इस खबर की सच्चाई पता की और बताया कि यह फेक खबर है। पूरी खबर के लिए इस लिंक पर जाएं।
बिहार बोर्ड परिणाम 2023 क्या रहेगा पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड परिणाम से पहले पासिंग मार्क्स जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि पासिंग मार्क्स लाने वाले छात्रों को ही उत्तीर्ण माना जाता है। बिहार बोर्ड उत्तीर्ण अंक मानदंड के अनुसार, छात्रों को हर परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। हालांकि, कुछ विषयों के लिए कुल 100 में से 30 अंकों के लिए पासिंग मार्क्स बार निर्धारित किया गया है।
