Bihar Board BSEB 10th Result 2025 Toppers: बिहार बोर्ड 10वीं में साक्षी, अंशु और रंजन ने किया टॉप, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2025 Toppers List: बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी मिलेगा।

Bihar Board BSEB Patna 10th Result 2025 on Matricresult2025.com, matricbiharboard.com Toppers List: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने की। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड की ओर से 10वीं टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है।

Bihar Board 10th Result 2025 Toppers

Bihar Board 10th Result 2025 Toppers

BSEB Bihar Board 10th Toppers 2025: तीन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

जारी सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 123 बच्चे शामिल हैं। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में तीन स्टूडेंट्स ने पहला स्थान हासिल किया है, जिसमें एक छात्र और दो छात्राएं हैं। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 10वीं परीक्षा में बाजी मारी है।इन्होंने मैट्रिक में 500 में से कुल 489 अंक यानी 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बता दें कि इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 82.11 फीसदी दर्ज किया गया है।

End of Feed