BSEB Exam 2023 Registration: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की तारीख, यहां जानें डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:47 AM IST

BSEB Exam 2023 Registration Extended, Bihar Board BSEB Matric and Intermediate Exam 2023 Registration: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ‌बिहार बोर्ड ने यह सूचना अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
  • बिहार बोर्ड ने ट्विटर पर जारी की सूचना
  • बिहार इंटरमीडिएट और मैट्रिक एग्जाम के लिए जल्द भरें फॉर्म

BSEB Bihar Board 10th, 12th Exam 2023 Registration: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक नया अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSES) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक एग्जाम 2023 के लिए एग्जाम फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह‌ वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले एग्जाम फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 सितंबर निर्धारित की गई थी।

BSEB Matric and Intermediate Exam 2023

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

क्या है नई तारीख

बिहार इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले secondary.biharboardonline.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी रजिस्टर्ड विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। यह परीक्षा फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा।

End of Feed