LIVE

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट हर साल सबसे पहले आता है। इस बार भी सबसे पहले आएगा, क्‍योंकि सबसे पहले परीक्षा संपन्‍न हुई है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी तक किया गया था, जबकि प्रै​क्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। इसी तरह, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से शुरू हो चुका है और 25 फरवरी को खत्म हो जाएगा। अगर आपने भी बिहार बोर्ड 2026 में हिस्सा लिया है या ले रहे हैं, तो जानें बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, और कैसे करें चेक।

नीलाक्ष सिंहUpdated Feb 27, 2026, 13:00 IST
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन शुरू हुआ, और सबसे पहले रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी तक किया गया था, जबकि प्रै​क्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। इसी तरह, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से शुरू हो चुका है और 25 फरवरी को खत्म हो जाएगा। अगर आपने भी बिहार बोर्ड 2026 में हिस्सा लिया है या ले रहे हैं, तो जानें बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, और कैसे करें चेक।

परीक्षा दो शिफ्ट में हुई- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा बायोलॉजी और इकोनॉमिक्स के पेपर से शुरू हुई और लैंग्वेज पेपर और वोकेशनल सब्जेक्ट के साथ खत्म हुई, जबकि बिहार बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा मातृभाषा ​के साथ शुरू हुई और 25 फरवरी को एच्छिक विषय के साथ खत्म हो रही है।

ग्जाम संपन्न होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन सभी स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से प्रतिवर्ष रिजल्ट मार्च महीने में जारी किया जाता है।

बिहार बोर्ड रिजल्ट किन वेबसाइट से देखा जा सकेगा
रिजल्ट यहां चेक किया जा सकेगा:-

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • onlinebseb.in

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 की घोषणा 1 मई को की गई थी, जबकि 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। हर साल लगभग इन्हीं तारीख के आसपास रिजल्ट आता है, यानी आप रोल नंबर तैयार रखिए क्योंकि मार्च में एक रिजल्ट आना तय है।

FEB 27, 2026 11:04 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: एकसाथ जारी हुआ था रिजल्ट

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: बीते वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी नतीजे का ऐलान एक साथ ही किया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
FEB 27, 2026 09:19 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: कब-कब जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  • 2025 - 25 मार्च
  • 2023 -23 मार्च
  • 2022 - 16 मार्च
  • 2021 - 26 मार्च
  • 2020 - 25 मार्च
FEB 27, 2026 08:06 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा संपन्न

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षा प्रदेश के कुल 1699 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं अब कॉपियों का मूल्यांकन कार्य आज यानी 27 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होगा और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
FEB 27, 2026 07:06 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की वेबसाइट

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • onlinebseb.in
FEB 27, 2026 07:05 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: कब हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी तक किया गया था, जबकि प्रै​क्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चली थी। इसी तरह, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से शुरू हो चुका है और 25 फरवरी को खत्म हो चुकी है।
FEB 26, 2026 20:47 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE - कड़ी निगरानी में 27 फरवरी से स्टार्ट होगा मूल्यांकन

इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच 27 फरवरी से स्टार्ट हो रही है। इस बार कॉपियों की कड़ी निगरानी में की जाएगी। हर मूल्यांकन सेंटर पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी ताकी पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन प्रक्रिया को संपन्न करवाया जा सके। केंद्र पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
FEB 26, 2026 19:25 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE- अभी तक का अपडेट देखें

इवैल्यूएशन के काम और दूसरे कॉन्फिडेंशियल असाइनमेंट की तैयारी के लिए, बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com और letter12.biharboardonline पर मान्यता प्राप्त एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के टीचर्स की सब्जेक्ट-वाइज लिस्ट अपडेट कर दी है। लिस्ट में सब्जेक्ट की जरूरतों के हिसाब से चुने गए को-एग्जामिनर शामिल हैं।
FEB 26, 2026 18:37 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE - कल से शुरू होगा क्लास 12 की आंसर शीट का इवैल्यूएशन

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 12 की आंसर शीट का इवैल्यूएशन 27 फरवरी से शुरू करेगा। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, असेसमेंट प्रोसेस 10 मार्च तक चलेगा।
FEB 26, 2026 18:12 IST

Bihar Board 2026 Result LIVE- बिहार बोर्ड में कितने लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

बिहार बोर्ड 2026 में 10वीं 12वीं में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को डेटा यहां देखें
  • इंटर (12वीं) के परीक्षार्थी: 13,17,846 छात्र
  • मैट्रिक (10वीं) के परीक्षार्थी: 15,12,963 छात्र
FEB 26, 2026 17:47 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE - कब से शुरू होगी कॉपियों की चेकिंग

Bihar School Examination Board द्वारा इंटर (12वीं) की आंसर कॉपी 27 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक जांची जाएगी। यानी साफ है रिजल्ट 10 मार्च के बाद जारी किए जाने की तैयारी होगी।
FEB 26, 2026 16:55 IST

Bihar Board 2026 Result LIVE- बिहार बोर्ड रिजल्ट किन वेबसाइट से देखा जा सकेगा

रिजल्ट यहां चेक किया जा सकेगा:
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • onlinebseb.in
FEB 26, 2026 16:18 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE- बिहार बोर्ड रिजल्ट से पहले होगा ये काम

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा का समापन हो गया। राज्य के सभी 1699 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अब जल्द ही कॉपियों की चेकिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होगा और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
FEB 26, 2026 15:39 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE- खत्म हुई परीक्षा, जानें कब तक जारी होगा रिजल्ट


बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का समापन हो गया है। अब छात्र रिजल्ट डेट का इंतजार करेंगे बता दें, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले जारी होगा, जबकि 10वीं का रिजल्ट बाद में। इनमें से 12वीं का रिजल्ट मार्च में ही जारी किया जाएगा।
FEB 26, 2026 14:17 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: इतने छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE बिहार बोर्ड 2026 इंटर (12वीं) के लिए कुल 13,17,846 छात्र और मैट्रिक (10वीं) परीक्षा मे 15,12,963 छात्र शामिल थे।
FEB 26, 2026 14:15 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: नोट कर लें बिहार बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • onlinebseb.in
FEB 26, 2026 11:26 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट अपडेट

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस बार काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। वहीं अब जल्द ही कॉपियों के मूल्यांकन के बाद रिजल्ट के तारीख की घोषणा की जा सकती है।
FEB 26, 2026 11:25 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम (Students Name)
  • माता पिता का नाम (Mother And Father Name)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • डेट ऑफ बर्थ (DOB)
  • कक्षा (Class)
  • स्कूल का नाम (School Name)
  • विषयवार मार्क्स (Subject Wise Name)
  • कुल प्राप्तांक (Total Achieived Marks)
  • कुल मार्क्स (Total Marks)
FEB 26, 2026 10:06 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं पिछले 5 साल में कब आया रिजल्ट

  • 2025-25 मार्च
  • 2023-23 मार्च
  • 2022-16 मार्च
  • 2021-26 मार्च
  • 2020-25 मार्च
FEB 26, 2026 09:32 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: कब जारी हुआ था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE बता दें बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 1 मई को की गई थी, जबकि 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। हर साल लगभग इन्हीं तारीख के आसपास रिजल्ट आता है, यानी आप रोल नंबर तैयार रखिए क्योंकि मार्च में एक रिजल्ट आना तय है।
FEB 26, 2026 08:37 IST

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE: पास होने के लिए इतने मार्क्स

BSEB Bihar Board 2026 Result LIVE बता दें बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स से कम आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।