Bihar Board 12th Result 2024 on DigiLocker: बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 23, 2024, 11:32 AM IST

Bihar Board 12th Result 2024 on DigiLocker Online: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर DigiLocker से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2024: BSEB Official Website Website crashed How to check Bihar Inter Result on DigiLocker: बिहार बोर्ड कल कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल, यानी 23 मार्च को 01:30 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर द्वारा कल दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com है।

Bihar Board 12th Result 2024 on DigiLocker

Bihar Board 12th Result 2024 on DigiLocker

BSEB Class 12th Result 2024: साइट क्रैश होने की भी संभावना

कई बार रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर SMS और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं। डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed