Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Topper List 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2024) आज दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स टॉपर्स (Bihar Board 12th Topper List 2024) के नाम, मार्क्स और परसेंटेज चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2024: ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 12,91,684 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 11,26,439 स्टूडेंट्स का पास घोषित किया गया है। वहीं, 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 86.15% दर्ज किया गया। जबकि, कॉमर्स का 94.88% और साइंस का 96.2% दर्ज किया गया। इस हिसाब से 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21% दर्ज किया गया।
Bihar Board 12th Toppers 2024: ये रहे 12वीं के टॉपर्स
बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस साल 12वीं आर्ट्स में तुषार कुमार ने बाजी मारी है। वहीं, कॉमर्स में प्रिया कुमारी और साइंस में मृत्युंजय कुमार ने बाजी मारी है। स्टूडेंट्स यहां बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम व मार्क्स चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Arts Topper 2024: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर
| NAME | MARKS | PERCENTAGE |
| तुषार कुमार | 482 | 96.40 |
| निशी सिन्हा | 473 | 94.60 |
| तनु कुमारी | 472 | 94.40 |
| कुमार निशांत | 469 | 93.80 |
| अभिलाषा कुमारी | 468 | 93.60 |
Bihar Board 12th Science Topper 2024: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर
| NAME | MARKS | PERCENTAGE |
| मुत्युंजय कुमार | 481 | 96.20 |
| सिमरन गुप्ता | 477 | 95.40 |
| वरुण कुमार | 477 | 95.40 |
| प्रिंस कुमार | 476 | 95.20 |
| आकृति कुमारी | 475 | 95 |
Bihar Board 12th Commerce Topper 2024: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर
| NAME | MARKS | PERCENTAGE |
| प्रिया कुमारी | 478 | 95.60 |
| सौरव कुमार | 470 | 94.00 |
| गुलशन कुमार | 469 | 93.80 |
| कुणाल कुमार | 469 | 93.60 |
| सुजाता कुमारी | 468 | 93.60 |
BSEB Bihar Board Result 2024: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
