OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें चेक करने का तरीका

OFSS Bihar 11th Admission 2026: ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आवेदन करने वाले लाखों छात्र-छात्राएं इस लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और अब अभ्यर्थी अपने अलॉटेड स्कूल/कॉलेज की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकेंगे।

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) आज यानी 5 मई को शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बिहार में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर चुका है। ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आवेदन करने वाले लाखों छात्र-छात्राएं इस लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 11 में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम (OFSS) पोर्टल पर जाकर ये मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को OFSS पोर्टल पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक करनी होगी।

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें चेक करने का तरीका

बताते चलें कि आवेदन के बाद छात्रों के लिए स्कूल और कॉलेज के आवंटन को निर्धारित करने में मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। वहीं फाइनल सिलेक्शन 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।सबसे जरूरी बात ये है कि ऐसे छात्र जिन्होंने CBSE, ICSE या बिहार बोर्ड के माध्यम से अपनी 10वीं कक्षा पूरी की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। उन्हें आवेदन पत्र भरने के लिए OFSS की आधिकारिक वेबसाइट (ofssbihar.in) पर जाना होगा।

End of Feed