BSEB Bihar Board 10th Results 2023, biharboardonline.bihar.gov.in: Bihar School Examination Board, BSEB Class 10 Result बहुत जल्द जारी हो सकता है। इस बार बिहार बोर्ड 2023 रिजल्ट को लेकर कुछ बदलाव देखने का मौका मिल रहा है। 21 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था, और इस रिजल्ट की सूचना दिन में 11:30 बजे दी गई थी, जबकि पिछले साल तक बिहार बोर्ड 12वीं की रिजल्ट डेट एक दिन पहले जारी की जाती थी। ऐसे में जो लोग बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे ध्यान दें, कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की सूचना भी कभी भी संभवत: आज ही आ सकती है।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी द्वारा आज 23 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम (Bihar Board Matric result 2023) जारी कर सकता है, बता दें, बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम मात्र 39 दिनों में जारी कर दिया गया, इसके बाद से 10वीं के कॉपियों की जांच भी तेजी आई है, और मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग खत्म हो गई है, ऐसे में पूरी संभावना है कि आज बिहार बोर्ड की तरफ से BSEB 10th Results 2023 की घोषणा कर दी जाए।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा को लेकर क्या है स्टेटस
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि को लेकर अभी तक, आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, पिछले रुझानों को देखें तो पाएंगे कि सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होता है, और इसके कुछ दिनों बाद ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जैसे ही जारी होगा, यहां अपडेट दिया जाएगा। बता दें, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 के बीच किया गया था। छात्रों ने राज्य भर के 1400 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा दी।
Bihar Board class 10 Result जारी होने के बाद आप biharboardonline.bihar.gov.in व secondary.biharboardonline.com से अपडेट देख सकेंगे। बिहार बेार्ड 10वीं परीक्षा 2023 में 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं।
