Bihar 70th CCE Result 2025: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, देखें मेरिट लिस्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस परीक्षा में श्रद्धा पांडे ने टॉप किया है। जबकि शशांक गौरव और आयुष बिजोय ने 592-592 अंक अर्जित किए हैं।

Bihar 70th CCE Result 2025 Topper: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2025 के लिए टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस परीक्षा में श्रद्धा पांडे ने टॉप किया है। बता दें, इन रिजल्ट की घोषणा आज 20 जून को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर की गई थी, जिसमें 2027 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। शुरू में रिजल्ट पेज नहीं खुल रहा था, लेकिन अब आसानी से खुल रहा है। उम्मीदवार यहां टॉपर्स के नंबर देख सकते हैं। फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 5,401 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

Bihar 70th CCE Result 2025 Topper

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, देखें मेरिट लिस्ट

  • जारी परिणाम के अनुसार, श्रद्धा पांडे ने 593 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • शशांक गौरव और आयुष बिजोय ने 592-592 अंक अर्जित किए हैं।

End of Feed