Bhopal School Closed: मध्य प्रदेश के ज्यादार जिलों में गर्मी और भयंकर लू का अलर्ट है। तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से बच्चों का स्कूल आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। (MP School Closed) ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई जिलों में बच्चों की छुट्टी की घोषणा की गई है। भोपाल के भी सभी स्कूलों में आठवीं से लेकर 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी ने अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। (Bhopal School Closed news) भोपाल के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं छुट्टी का ऐलान किया गया है तो कहीं स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
Bhopal School closed
भोपाल में छुट्टी की घोषणा (Bhopal School Closed)
भोपाल में नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों को बड़ी राहत देते हुए 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान को देखते हुए ये फैसला लिया है, जो कि सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होता है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
भोपाल में गर्मी का कहर, स्कूलों में छुट्टी घोषित
उज्जैन में भी भीषण गर्मी की मार को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। आदेश के मुताबिक, उज्जैन में अब शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक ये छुट्टी रहेगी। वहीं कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला गया है। अब ये क्लासेज सुबह 7:30 बजे से 12:30 तक चलेंगी।
ग्वालियर में भी छुट्टी की घोषणा
गर्मी की मार को देखते हुए ग्वालियर में भी कलेक्टर ने बच्चों को राहत देते हुए कक्षा 8वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 30 अप्रैल को छुट्टी घोषित की है। 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं संचालित करने का आदेश जारी किया गया है।
रतलाम और इंदौर में भी स्कूल बंद
बता दें कि भोपाल के अलावा रतलाम (कक्षा पांच तक) और इंदौर में भी (8वीं कक्षा तक) स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। ये छुट्टी 30 अप्रैल तक रहेगी। वहीं 1 मई से समर वेकेशन शुरू हो जाएंगे।
