Bhai Dooj School Holiday: कब रहेगी भाई दूज की छुट्टी, जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

Bhai Dooj School Holiday: दिवाली पर अवकाश का सिलसिला 18 अक्टूबर यानी धनतेरस के मौके से शुरू होकर 23 अक्टूबर को भाईदूज के त्योहार तक चलेगा। इस बीच स्कूलों की छुट्टियां 10 से लेकर पूरे 12 दिनों तक चलती हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं भाईदूज की छुट्टियों को लेकर क्या अपडेट है।

Bhai Dooj School Holiday Date: Bhai Dooj Kab hai: भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला हिंदू त्योहार है, जिसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ये त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ही मनाया जाता है। भाईदूज का त्योहार दीवाली के बाद आता है। ऐसे में इस दिन सभी स्कूलों की छुट्टी रहती है। चलिये जानते हैं कि इस बार भाईदूज के मौके पर छुट्टी कब है।

भाई दूज स्कूल हॉलिडे

Bhai Dooj Holiday

18 से शुरू हुईं दिवाली की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में दिवाली और छठ पूजा के मौके पर उत्साह एकदम चरम पर होता है। यहां कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां पूरे 10 से 12 दिनों तक की चलती हैं। इन त्योहारों में बच्चे जमकर मस्ती करते हैं। इस बार की दिवाली की बात करें तो यहां 18 अक्टूबर से ही स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो गई थीं। इस दौरान राज्य के लगभग सभी स्कूलों में कम से कम 6 दिनों का अवकाश रखा गया है। दिवाली की छुट्टियों का सिलसिला 18 अक्टूबर यानी धनतेरस से शुरू होकर 23 अक्टूबर भाईदूज तक चलेगा।

End of Feed