Bhagat Singh Jayanti: शहीद भगत सिंह पर लिखें ये आसान निबंध, मन में जगाएंगे देशभक्ति की भावना

Bhagat Singh Jayanti essay: आज यानी 28 सितंबर के दिन शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। भगत सिंह की जयंती के मौके पर कुछ आसान निबंध यहां दिये गए हैं, जो आपके अंदर देशभक्ति की भावना जगा देंगे। ये निबंध पढ़ने और याद करने में बेहद आसान हैं।

Bhagat Singh Jayanti par Nibandh: 28 सितंबर का दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आज ही के दिन साल 1907 को पंजाब के बागा में एक बच्चे का जन्म हुआ था, जिसने आगे चलकर भारत की आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। ये बच्चा था शहीद ए आजम भगत सिंह, जिनका नाम लेते ही हर भारतीय के मन में जोश और गर्व की लहर दौड़ पड़ती है। भगत सिंह की जयंती पर अकसर स्कूल में बच्चों को निबंध लिखने को कहा जाता है ऐसे में आज हम आपको ऐसे आसान और याद रखने के लिए आसान निबंध बताएंगे, जिन्हें पढ़कर न आप स्कूल में अच्छे नंबर ला सकते हैं, बल्कि आपके मन में भी देशभक्ति और साहस की एक भावना जगेगी।

Bhagat Singh Jayanti

Bhagat Singh Jayanti (Twitter)

1- शहीद भगत सिंह- हमारा नायक

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा गांव में हुआ। छोटी सी उम्र से ही उनके अंदर देशभक्ति का भाव था। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए उन्होंने बेहद संघर्ष किया। जेल में रहते हुए उन्होंने भूख हड़ताल की और 23 मार्च 1931 को उन्हें फांसी दे दी गई। भगत सिंह का जीवन हमें साहस और देशभक्ति सिखाता है।

End of Feed