BEL Recruitment 2024: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारत सरकार के नवरत्न कंपनियों में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की तरफ से बंपर वैकेंसी निकली है। ये वैकेंसी कंपनी में ट्रेनी इंजीनियर्स के पद पर निकली है। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली इस कंपनी में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BEL में नौकरी पाने का मौका
भारत की प्रमुख पेशेवर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट पैन इंडिया के लिए एचएलएस और एससीबी एसबीयू के लिए ट्रेनी इंजीनियर की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
BEL Trainee Engineer के पद पर वैकेंसी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेनी इंजीनियर के कुल 517 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें सेंट्रल के लिए 68 पदों, ईस्ट जोन में 86, वेस्ट जोन में 139 पदों पर, नॉर्थ ईस्ट जोन में 15 पदों पर, नॉर्थ जोन में 78 और साउथ जोन में कुल 131 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
BEL TE Recruitment के लिए करें अप्लाई
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट - bel-india.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest openings के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद BEL Trainee Engineers Vacancy Online Form के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
BEL India की तरफ से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कैंडिडेट्स की उम्र 28 साल से कम होनी चाहिए। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पहले साल 30,000 रुपये सैलरी मिलेगी। इसके बाद दूसरे साल 35,000 रुपये और तीसरे साल 40,000 रुपये हो मिलेगी।
