BBOSE June 2026 Answer Key: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने जून 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपनी आंसर की देख सकते हैं और अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय के अंदर उसे चुनौती भी दे सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद छात्रों को अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा। साथ ही, अगर किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है तो छात्र उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
BBOSE की ओर से जारी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2026 है। छात्र शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आंसर की देखने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया अलग-अलग पोर्टल के जरिए होगी।
कक्षा 10वीं के छात्रों को आंसर की देखने के लिए स्टडी सेंटर कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अलग पोर्टल
कक्षा 10वीं के छात्र objmatric.biharboardonline.com के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए objection.biharboardonline.com पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि आपत्ति दर्ज करने से पहले संबंधित प्रश्न और जारी किए गए उत्तर को ध्यान से जांच लें। अगर उत्तर में गलती नजर आती है, तभी आपत्ति दर्ज करें।
BBOSE Answer Key 2026 कैसे चेक करें?
आंसर की देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले BBOSE की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा। इसके बाद अपनी कक्षा के अनुसार आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें। जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी। छात्र इसे डाउनलोड करके अपनी परीक्षा में दिए गए जवाबों से मिलान कर सकते हैं।
अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो संबंधित ऑब्जेक्शन पोर्टल पर जाकर चुनौती दर्ज करनी होगी। छात्रों को आपत्ति सबमिट करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या कॉपी अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।
प्रोविजनल आंसर की के जरिए छात्र अपने संभावित स्कोर का भी अनुमान लगा सकते हैं। अंतिम परिणाम प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आपका असिस्टेंट लोको पायलट फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं, रेलवे ने जारी किया एप्लीकेशन स्टेटस
