​August School Holidays 2025: अगस्त में स्कूलों की छुट्टियां ही छुट्टियां, छात्रों की रहेगी बल्ले-बल्ले

August 2025 School Holiday News Delhi, Noida, Gurgaon School Holidays List: अगस्त के महीने में स्कूली बच्चों की मौज रहेगी क्योंकि इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। आप चाहें तो लॉन्ग वीकेंड पर बच्चों को साथ लेकर वैकेशन पर निकल सकते हैं।

School Holiday News, August 2025 Delhi, Noida, Gurgaon School Holidays List: अगस्त के महीने में स्कूली बच्चों की मौज रहेगी क्योंकि इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस महीने में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan School Holiday) और जन्माष्टमी (Janmashtami School Holiday) का त्यौहार भी मनाया जाएगा है। इन त्यौहारों पर स्कूल बंद रहते हैं। आप चाहें तो लॉन्ग वीकेंड पर बच्चों को साथ लेकर वैकेशन पर निकल सकते हैं। कई स्कूलों ने तो छुट्टी की घोषणा करते हुए कैलेंडर भी जारी कर दिया है। आइये जानते हैं कि अगस्त महीने में किस किस दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट-

August 2025 School Holiday list

अगस्त स्कूल होली डे लिस्ट (Photo: AI)

अगस्त में स्कूल की छुट्टियां

अगस्त महीने में में 5 रविवार होने वाले हैं, 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त और 31 अगस्त। पांच रविवार को स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व के चलते स्कूलों में छुट्टी रहेगी। रक्षा बंधन हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं, जो भाई-बहन के अटूट बंधन और उनके बीच स्नेह का प्रतीक है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है तो स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। वहीं 16 अगस्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के चलते अवकाश रहने वाला है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बुधवार, 27 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों को सप्ताह के बीच में ही छुट्टी मनाने का मौका मिल रहा है।

End of Feed