Assam Board HS Result 2023, Assam Board Class 12th Result 2023 Date and Time: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की ओर से हायर सेकेंडरी (HS) यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Assam HS Result 2023
Assam Board HS Result 2023: कब हुई असम बोर्ड 12वीं परीक्षा
असम बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई। बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 22 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिए थे। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे असम बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
AHSEC Class 12th Result 2023: जून में आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम बोर्ड 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम फिलहाल चल रहा है और नतीजे 31 मई से पहले नहीं जारी किए जाएंगे। ऐसे में 12वीं रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक और समय की जानकारी नहीं दी है।
How to download AHSEC Assam HS Result 2023
- असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब 12वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
साल 2022 में 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 83.48% दर्ज किया गया था। जबकि, साइंस का पास प्रतिशत 92.19% और कॉमर्स का 87.26 % रहा। वहीं, साल 2021 में आर्ट्स का पास प्रतिशत 98.93 %, साइंस का 99.06% और कॉमर्स का 99.57% था। इस साल भी 12वीं के सभी स्ट्रीम का पास प्रतिशत 90 से अधिक रहने की संभावना है।
