Education News: असम के राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर आपसी सीख साझा करने की जरूरत पर जोर दिया

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 19, 2023, 03:04 PM IST

NEP 2020: असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में नयी शिक्षा नीति (एनईपी) के उचित कार्यान्वयन के लिए विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच आपसी सीख साझा करने की जरूरत पर जोर दिया है।

Education News in Hindi: असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में नयी शिक्षा नीति (एनईपी) के उचित कार्यान्वयन के लिए विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच आपसी सीख साझा करने की जरूरत पर जोर दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल ने एनईपी 2020 के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों की एक बैठक भी बुलाई।

NEP 2020

नई शिक्षा नीति (image - canva)

एनईपी 2020

कटारिया ने सोमवार को उच्च शिक्षा को लेकर सलाहकार समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें नए दिशानिर्देशों के अनुरूप एनईपी प्रकोष्ठ की स्थापना करना और सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एनईपी 2020 के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने और चार साल के स्नातक कार्यक्रमों के तहत परीक्षाओं की तैयारी शामिल हैं।

End of Feed