AP SSC Hall Ticket 2025 Released: जारी हुआ एपी एसएससी हॉल टिकट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

AP SSC Hall Ticket 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AP SSC Hall Ticket 2025: एपी एसएससी हॉल टिकट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (AP SSC 10th Admit Card 2025) आज 3 मार्च को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AP SSC Hall Ticket 2025

AP SSC Hall Ticket 2025

AP SSC Class 10th Admit Card 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

एपी एसएससी कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 मार्च, 19 मार्च, 21 मार्च, 22 मार्च 24 मार्च, 26 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed