AP SSC 10th Results 2024 at bse.ap.gov.in: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) की ओर से एसएससी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (BSEAP SSC Result 2024) कल यानी 22 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। एपी एसएससी रिजल्ट की घोषणा बोर्ड सचिव द्वारा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (AP SSC Class 10th Result 2024) में की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov या फिर manabadi.com या schools9.com पर रोल नंबर दर्ज करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
AP SSC 10th Result 2024
BSEAP SSC 10th Result 2024: मार्च में हुई थी 10वीं परीक्षा
एपी एसएससी 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
AP SSC Class 10th Result 2024: SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स
एप एसएससी 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स bse.ap.gov पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, कई बार वेबसाइट क्रैश होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में एपी एसएसी 10वीं रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको SSC स्पेस Roll Number टाइप करके 55352 या फिर 56300 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनट बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
How to download AP SSC 10th Result 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov पर जाएं।
- फिर एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Manabadi AP SSC 10th Result 2024: पुर्नमूल्यांकन का मिलेगा मौका
एपी एसएससी 10वीं परीक्षा में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स पुर्नमूल्यांकन के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। ध्यान रहे कि पुर्नमूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
