AP Inter Results 2025 Date and Time: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) इस सप्ताह AP Inter Results 2025 1st Year AP Inter Results 2025 2nd Year का परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संभावित तिथि 13 अप्रैल है। प्रथम वर्ष की परीक्षा (1-19 मार्च) के लिए 4.6 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जबकि 3.9 लाख ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा (3-20 मार्च) दी। परिणाम तक पहुंच को सरल बनाने के लिए, BIEAP ने इस वर्ष व्हाट्सएप-बेस्ड रिजल्ट सेवा शुरू की है।। पिछले साल, द्वितीय वर्ष के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 78% और प्रथम वर्ष के लिए 67% था।
एपी इंटर रिजल्ट 2025
Manabadi AP Inter 1st, 2nd Year Results 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट देख सकेंगे।
AP Inter Results 2025 Website
जारी होने पर, छात्र अपने परिणाम bieap.gov.in और resultsbie.ap.gov.in पर देख सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन पेज पर परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश बोर्ड पर क्लिक करना होगा।
4. फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां AP Inter 1st year और AP Inter 2nd year result Link उपलब्ध होगा।
5. लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
6. सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम दिखाई देने लगेगा।
7. परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
हालांकि रिजल्ट लिंक के लिए आप timesnowhindi.com/education पर जा सकेंगे।
इस साल, BIEAP ने मार्च में IPE परीक्षाएं आयोजित की थीं। AP Inter 1st की परीक्षाएं 1 मार्च को शुरू हुईं, जबकि AP Inter 2nd वर्ष की परीक्षाएं 3 मार्च, 2025 को शुरू हुईं। प्रथम वर्ष की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हुई और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 20 मार्च, 2025 को समाप्त हुई।
