AP Inter Results 2025: जल्द जारी होगा एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2025, 10:07 PM IST

AP Inter Results 2025: एपी इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

AP Inter Results 2025: एपी इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) की ओर से एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.apcfss.in और resultsbie.ap.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

AP Inter Result 2025

AP Inter Result 2025

AP Inter Results 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा

एपी इंटर प्रथम वर्ष परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा 3 मार्च से 20 मार्च 2025 तक हुई थी। जबकि, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

End of Feed