Bse.ap.gov.in, AP Inter 2023: Board of Intermediate Education, Andhra Pradesh, BIEAP Inter Exam 2023 की शुरुआत आज से हो रही है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ने काफी देर से (14 मार्च को) एडमिड कार्ड जारी किया, इसके बाद तुरंत से लाखों छात्र बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन की आधिकारिक साइट पर टूट पड़ें। बहरहाल, आंध्र प्रदेश बोर्ड ने कल AP Inter hall ticket 2023 जारी किया था, अब यहां से गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर की परीक्षा
AP Intermediate Time Table 2023 के अनुसार, पहले साल की परीक्षा 15 मार्च से शुरू हो रही है जबकि 3 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जाएगा। इंटर परीक्षा से ठीक एक दिन पहले AP इंटर हॉल टिकट 2023 को जारी किया गया, जिसे डाउनलोड करने की होड़ लग गई। बता दें, AP Intermediate Hall Tickets 2023 के बिना परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया जाएगा। एक और बात का खास ख्याल रखें आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड जारी हुए हैं, उसे पूरा अच्छे से जरूर पढ़ें।
एपी इंटर परीक्षा समय, हॉल टिकट निर्देश और अन्य विवरण यहां से चेक किए जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा का आयोजन BIEAP कर रहा है, BIEAP schedule के अनुसार, एपी इंटर परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
AP Inter/ AP 12th Exam 2023 Guidelines
- अपने एपी इंटर परीक्षा प्रवेश पत्र को परीक्षा केंद्र में एक वैध आईडी फ्रूफ के साथ ले जाएं।
- रिपोर्टिंग समय पर ही परीक्षा केंद्र पहुंचें, क्योंकि यहां सत्यापन और तलाशी के लिए समय लग सकता है।
- COVID-19 शासनादेशों और प्रवेश पत्र पर उल्लिखित निर्देशों का पालन करें।
- उन्हें कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर आदि नहीं ले जाना चाहिए।
- एपी एसएससी परीक्षा समाप्त होने से पहले छात्रों को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के पहले 30 मिनट या अंतिम 15 मिनट के दौरान कमरे से बाहर नहीं जा सकता है।
- 15 मिनट तक परीक्षा चलने के बाद कोई भी छात्र परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं कर सकता है।
- परीक्षक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप नियमित रूप से कमरे में घूमें। यदि आपको किसी अन्य निरीक्षक से बात करनी है, तो कृपया बहुत शांति से करें या यदि संभव हो तो कमरे से बाहर निकलें।
- परीक्षक का काम परीक्षा की केवल निगरानी करना है।
- किसी अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान बिना अनुमति के किसी investigator के अलावा किसी अन्य से बात करने की अनुमति न दें।
- किसी अभ्यर्थी को परीक्षा छोड़ने और परीक्षा में लौटने की अनुमति न दें जब तक कि अनुपस्थित रहने पर निरीक्षक की निगरानी न हो।
- 30 मिनट तक परीक्षा चलने के बाद छात्र के न आने पर उसे अनुपस्थित सुनिश्चित किया जाएगा।
- यदि कोई फोटो पहचान पत्र प्रदान नहीं किया गया है, तो कृपया इसे उपस्थिति सूची में दर्ज करें।
- उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र/हॉल टिकट की जांच करके उनकी पहचान सत्यापित करें और उसके बाद डेस्क के ऊपरी दाएं कोने पर रखा जाना चाहिए।
कब होगी एपी इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा
एपी इंटर 2023 द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
