AP SSC Hall Ticket 2026 Released: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEP) ने एपी एसएससी 2026 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर (AP SSC Hall Ticket 2026) दिया है। यहां संबंधित स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsep.gov.in पर जाकर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट के लिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपने स्कूल का लॉगिन आईडी व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
AP SSC Hall Ticket 2026 Released: जारी हुआ आंध्र प्रदेश एसएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड
बता दें आंध्र प्रदेश एसएससी 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जानी हैं। विद्यालय अधिकारियों और निजी उम्मीदवारों दोनों से अनुरोध है कि वे हॉल टिकट जल्द से जल्द प्राप्त करें और परीक्षा तिथि से पहले सभी छात्रों को वितरित करना सुनिश्चित करें।
AP SSC Hall Ticket 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले bse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AP SSC Hall Ticket 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AP SSC Hall Ticket 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- नाम
- माता और माता का नाम
- जन्म तिथि
- जिला
- लिंग
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा का समय
- विद्यालय का नाम
ध्यान रहे यहां छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
व्हाट्सऐप के जरिए एडमिट कार्ड
इसके अलावा, छात्र आंध्र प्रदेश सरकार के माना मित्रा के व्हाट्सएप नंबर 9552300009 के माध्यम से भी एपी एसएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें शिक्षा सेवा विकल्प का चयन करना होगा और आवेदन संख्या या बच्चे की आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
