AISSEE Admit Card Download: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। देशभर में 18 जनवरी को परीक्षा 464 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में होगी। परीक्षा के इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के बाद पात्रता की अंतिम जांच होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या फिर जानकारी में कोई गलती होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर्स 011-40759000 या फिर 011-69227700 पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।
AISSEE Admit Card download Link
कितने मिनट का होगा पेपर? AISSEE Exam Pattern
बताते चलें कि सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का समय कुल 150 मिनट का होगा, जिसमें कुल 125 सवाल होंगे। पेपर 300 अंकों का होगा। लैंग्वेज में 50 अंक के कुल 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंकों का होगा। गणित में 150 अंकों के 50 प्रश्न होंगे। हर सवाल 3 अंकों का होगा। इंटेलिजेंस में 50 अंक के कुल 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंकों का होगा। जनरल नॉलेज में 50 अंकों के 25 सवाल होंगे।
सैनिक स्कूल कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का समय कुल 180 मिनट का होगा। इस परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 400 नंबर का होगा। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में मैथ्स के 50 प्रतिशत सवाल होंगे। दोनों कक्षाओं के एंट्रेंस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स की बात करें तो छात्रों को हर सेक्शन में कम से कम 25 फीसदी मार्क्स और एग्रीगेट 40 फीसदी मार्क्स जरूरी हैं। SC/ST छात्रों के लिए ये शर्त नहीं हैं।
