AISSEE 2023 Answer Key: क्या आपने भी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा या AISSEE 2023 में भाग लिया था, यदि हां तो जल्द ही आंसर-की देख सकेंगे। बता दें, प्रवेश परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की गई थी, इसके बाद से आंसर-की जारी होने की उम्मीद की जा रही है। एक बार AISSEE 2023 Answer Key जारी होने के बाद आप aissee.nta.nic.in से अपडेट देख सकेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, आंसर की 14 जनवरी के आसपास जारी की जा सकती है।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आंसर की
आपत्ति करने का मिलेगा मौका
एनटीए पहले अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसका मतलब है कि यदि उम्मीदवारों को किसी जवाब में कोई आपत्ति होगी तो वे निश्चित समय के अंदर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें प्रमाण भी देना होगा कि सही जवाब क्या होना चाहिए। कई परीक्षा आयोजक इस प्रक्रिया के लिए फीस भी लेती हैं, लेकिन AISSEE में इस बात की अभी जानकारी नहीं आई है। यदि शुल्क देना भी होगा तो यह मामूली होगा और सही पाए जाने पर पैसे लौटाए जाएंगे।
यदि आपत्तियां उठाई जाती हैं, तो इसके बाद परीक्षा आयोजक उन पर गौर करता है और सही पाए जाने पर आंसर की में संशोधन करके दोबारा से AISSEE Answer Key 2023 जारी करेगा।एआईएसएसईई 2023 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
ऐसे देखें सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 की आंसर-की
- National Testing Agency (NTA) All India Sainik School Entrance Examination or AISSEE 2023 Answer Key देखने के लिए सबंधित वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
- अब News & Events में देखें आपको आंसर की के लिए लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करें और आंसर की चेक व डाउनलोड करें।
जरूरत पड़ने पर आप एनटीए हेल्पलाइन नंबर से भी मदद ले सकते हैं - 011 4075 9000 या 011 6922 7700
