AILET 2027 का एडमिट कार्ड जारी, 13 दिसंबर को परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AILET 2027 Admit Card Download: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए NLU दिल्ली के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलेगा। AILET 2027 का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। देश के 32 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, भोपाल, मुंबई, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, गुरुग्राम, नोएडा, वाराणसी और हैदराबाद समेत अन्य शहर शामिल हैं।

AILET 2027 Admit Card

AILET 2027 का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

What is AILET in Hindi: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से यूनिवर्सिटी के बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी लॉ प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है।

End of Feed