AIIMS CRE Result 2025: एम्स सीआरई रिजल्ट हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे कर सकते हैं चेक

एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट 25, 26 और 27 अगस्त 2025 को देशभर के एम्स अस्पतालों, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल और कई बड़े अस्पतालों में नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी पदों की भर्ती के लिए कराए गए थे। अब ये रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

AIIMS CRE Result 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट 25, 26 और 27 अगस्त 2025 को देशभर के एम्स अस्पतालों, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल और कई बड़े अस्पतालों में नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी पदों की भर्ती के लिए कराए गए थे। इस भर्ती के जरिये कुल 3496 पद भरे जाने हैं।

AIIMS CRE Result 2025

AIIMS CRE Result 2025 (AIIMS)

ऐसे चेक करें AIIMS CRE Result...

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aaimsexams.ac.in पर जाएं।
  • मेन में रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन विकल्प चुनें।
  • नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और फिर जिस पोस्ट कोड के लिए आवेदन किया है, उसके लिए परिणाम पीडीएफ चुनें।
  • पीडीएफ खोलें और अपना परिणाम के लिए अपना रोल नंबर खोजें।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और चयन की स्थिति भी साफ होगी। इसके साथ ही कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। इससे ये तय होगा कि कैंडिडेट को अगले प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा।

End of Feed