AIBE 22 Admit Card 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज 14 नवंबर 2026 को AIBE 22 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। AIBE 22 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए होंगे।
एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन लॉगिन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं। होमपेज पर AIBE 22 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दुनिया की एकमात्र जगह, जो देश भी है और महाद्वीप भी
हॉल टिकट में इन जानकारियों को जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा और रिपोर्टिंग का समय जरूर चेक करें। इसके अलावा उम्मीदवार की फोटो, हस्ताक्षर, सेशन और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश भी दिए होंगे। किसी तरह की गलती मिलने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने होंगे ये दस्तावेज
29 नवंबर को परीक्षा देने जाते समय एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और कोई एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या लागू होने पर स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट आईडी ले जा सकते हैं।
