AIBE XVII (17) 2023: Bar Council of India (BCI) All India Bar Test XVII (17) के परिणाम बहुत जल्द जारी करने करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने 5 फरवरी 2023 को आयोजित एआईबीई 17वीं परीक्षा 2023 में भाग लिया था, वे इस यहां से आधिकारिक अपडेट व रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं। बता दें, AIBE 17 Result 2023 को allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा।
एआईबीई 17 रिजल्ट
How to Check AIBE 17 Result ऐसे देखें परिणाम
- उम्मीदवार allindiabarexamination.com पर जाएं।
- यहां News & updates नाम के सेक्शन में देखें, आपको All India Bar Test XVII (17) Results नाम का लिंक मिलेगा।
- या फिर होमपेज पर आपको इस नाम से लिंक मिलेगा - Please download the Resutls of AIBE XVII (All Language SET-A,SET-B, SET-C & SET-D) Download PDF
- पीडीएफ खोलते ही उन उम्मीदवारों की लिस्ट खुल जाएगी, जिन्होंने AIBE-XVII 2023 परीक्षा को पास कर लिया है।
How can I see my AIBE results? कैसे देखें रिजल्ट
यदि आप स्टेप बाय स्टेप तरीके से रिजल्ट नहीं देख पा रहे तो, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद टाइम्स नाव नवभारत डिजिटल पर डायरेक्ट लिंक को शेयर कर दिया जाएगा।
When AIBE 17 Result will be declared? — कब आएंगे AIBE-XVII के परिणाम
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के एक प्रवक्ता के अनुसार, ऑल इंडिया बार टेस्ट XVII (17) के परिणाम अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। 5 फरवरी 2023 को आयोजित AIBE 17 test 2023 देने वाले उम्मीदवारों के लिए योग्यता प्रमाण पत्र आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से डाउनलोड किया जा सकता है।
What is the passing marks for AIBE 17? पासिंग क्राइटेरिया
AIBE 17 परीक्षा पूरी करने वाले उम्मीदवारों को बीसीआई से सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) मिलेगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एआईबीई परीक्षा में न्यूनतम 40% प्राप्त करना चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% प्राप्त करना अनिवार्य है।
यानी जनरल व ओबीसी को 100 में से 40 अंक लाने होंगे वहीं, एससी एसटी वर्ग के परीक्षार्थाी को 100 में से 35 अंक लाने होंगे।
