AIAPGET Re-Exam 2026: 49 उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी, 1 सितंबर को होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया AYUSH पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार exams.nta.nic.in/aiapget/ से प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

AIAPGET Re-Exam 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया AYUSH पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड उन 49 उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं, जो जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर टेक्निकल दिक्कतें (बिजली जाने के कारण) अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। अब इन उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को होगी।

AIAPGET Re Exam 2026 out

AIAPGET Re Exam 2026 (Image - ChatGPT)

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।

End of Feed