AIAPGET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की AIAPGET परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिं​क से करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। यह प्रोविजनल आंसर की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।

AIAPGET 2026 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। यह प्रोविजनल आंसर की है। जिन उम्मीदवारों ने 3 सितंबर को आयोजित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लिया था, वे खबर में दिए लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। बता दें, प्रोविजनल आंसर की AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जारी की गई है।

AIAPGET 2026 Answer Key OUT

AIAPGET Answer Key 2026 के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल गई है। अगर किसी उम्मीदवार को इस आंसर की पर ऑब्जेक्शन है, तो वो 5 सितंबर, 2026 तक आपत्ति कर सकते हैं। ध्यान रहे, जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस (चैलेंज फीस) देनी होगी।

End of Feed