AI Courses In Punjab Schools: आम आदमी पार्टी पंजाब की कमान संभालने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी बदलाव कर रही है। एक तरफ जहां स्कूलों की दशा सुधारने के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षकों को आईआईएम में ट्रेनिंग दी जा (AI Courses In Punjab Schools) रही है। वहीं दूसरी ओर प्राइमरी, हाई स्कूल, और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में छात्रों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वहीं अब प्रदेश सरकार स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने जा रही है। हाल ही में एक रैली को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।
AI Courses In Punjab Schools: पंजाब के स्कूलों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई
उन्होंने बताया कि, इसके लिए 1 लाख शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब को अब तक हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब इसे शिक्षा क्रांति के लिए जाना जाएगा। इससे छात्र पढ़ाई के साथ अपने करियर की प्लानिंग कर सकेंगे और आगे की दिशा निर्धारित कर सकेंगे। ऐसे में अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि, आखिर आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस क्या होता है। यहां आप विस्तार से जान सकते हैं।
